Home उत्तराखंड उतरप्रदेश में प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस...

उतरप्रदेश में प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने दी गिरफ्तारी

24
0
  1. चमोली: लखीमपुर खीरी में आंदोलन कर रहे किसानो की मौत मामले में पीड़ित पक्ष से मुलाकात करने जा रही प्रियंका गांधी के साथ पुलिस द्वारा किये गए दुर्बयव्हार का आरोप लगाते हुए नाराज चमोली कांग्रेस सन्गठन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुचकर गिरफ्तारी दी।


    रविवार को लखीमपुर खींरी में किसान आंदोलन में हुए हादसे में किसानों की मौत के बाद जहां किसानो के आंदोलन ने देश भर में उग्र रूप ले लिया है, विभिन्न राजनीतिक दल भी मामले में।मृतक किसानों के परिजनों से मुलाकत करने लखीमपुर खींरी पहुचने की कोशीष कर रहे हैं, पुलिस द्वारा माहौल को देखते राजनीतिक दलों को रोका जा रहा है, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुई इस दौरान पुलिस द्वारा उन्हें रोका गया, कांग्रेस सन्गठन ने सभी जिला मुख्यालयों पर गिरफ्तारी दी।

चमोली जिले में पूर्व केबिनेट मंत्री राजेन्द्र भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक चमोली के सामने सरकार का विरोध जताते हुए 20 कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी दी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि वर्तमान में उत्तरप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हैं वह पूरी तरह से तानाशाही रवैये के साथ जन आंदोलनों को खत्म कर रहे हैं और प्रशासनिक अमले को लोकतंत्रात्मक व्यवस्था को समाप्त करने के लिए प्रयोग कर रहे हैं, ओर किसानों के आंदोलन को कुचला जा रहा है। जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करती हैं।

इस दौरान अरविंद नेगी,  उषा रावत, योगेंद्र सिंह, संदीप भण्डारी, गोविंद सिंह, देवेन्द्र फर्स्वाण, आंनद सिंह, आदि मौजूद रहे।