Home राजनीति महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

20
0

गोपेश्वर: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर  जिला मुख्यालय गोपेश्वर के पैट्रोल पम्प पर ब्लाक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार के नेतृत्व में कांग्रेसजनो द्वारा पैट्रोल-डीजल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों व मंहगाई के विरोध में भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया गया

 

। भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार द्वारा पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों को 40 रुपये बढ़ाकर अब पेट्रोल-डीजल की कीमत में मात्र 5 रुपया कम करके केवल जनता को ठगने का काम किया है। धरना-प्रदर्शन मे पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, पूर्व दायित्वधारी युद्धवीर सिंह बर्त्वाल, जिला उपाध्यक्ष दीवानसिह बिष्ट, जिला महामंत्री हरेंद्र सिंह राणा, जिला मीडिया प्रभारी रवीन्द्र नेगी, वरिष्ठ कांग्रेसी मनीष नेगी,

जिला उपाध्यक्ष भगत कनियाल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस उषा रावत, जिलाध्यक्ष सेवादल महिला अनीता नेगी, विधानसभा यूथ अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, वरिष्ठ यूथ मुकुल बिष्ट,नगर उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह बरत्वाल, नगर कोषाध्यक्ष संतोष रावत, कैलाश झिंक्वाण, प्रदेश महामंत्री व्यापार प्रकोष्ठ जयवीर सिंह नेगी बरिष्ठ कांग्रेसी, य०डी०पुरोहित, नगर पार्षद/नगर सेवादल अध्यक्ष राहुल कुमार, विजया कण्डारी, अन्जू राणा, किशोरी लाल, विक्रम सिंह नेगी व सुशील बिष्ट आदि शामिल रहे।