Home उत्तराखंड तीज के पर्व पर महिलाओं ने किए कार्यक्रम आयोजित

तीज के पर्व पर महिलाओं ने किए कार्यक्रम आयोजित

42
0

गोपेश्वर: जिला मुख्यालय गोपेश्वर में महिलाओं द्वारा तीज के पर्व पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान द्वारा किया गया ।

गोपेश्वर शगुन वेडिंग पॉइंट में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा तीज के पर्व पर मा नंदा भगवान शिव को समर्पित गीत और संगीत गाये और इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं जिसमें मेहंदी प्रतियोगिता डांस प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता रखी वही नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने कहा तीज के पर्व पर भगवान शंकर ने मां पार्वती के साथ विवाह करके उन्हें प्राप्त किया था इसीलिए सावन के महीने में भगवान शंकर का महत्व अत्यधिक रहता है और इसी दौरान तीज के पर्व को भी महिलाओं द्वारा आयोजित किया जाता है उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र की समस्त महिलाओं द्वारा इस तरह के प्रमुख आयोजन किया जाना बहुत सकारात्मक पहल है अपने तीज और त्योहारों को पहचानने के लिए एक माध्यम यह पर्व होते हैं इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य उषा रावत भागीरथी कुंजवाल ,सामाजिक कार्यकर्ता सुशीला सेमवाल, शशि देवली नगर पालिका पार्षद प्रियंका बिष्ट मीना गोस्वामी , उषा फर्स्वाण, चन्द्रकला खंडूरी खंडूरी सतेश्वरी टम्टा आदि मौजूद रहे