Home उत्तराखंड कार्यकर्ता सेवा भाव से कार्य करें-रघुबीर बिष्ट

कार्यकर्ता सेवा भाव से कार्य करें-रघुबीर बिष्ट

31
0

भारतीय जनता पार्टी दशोली मंडल की कार्यसमिति भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय गोपेश्वर मैं संपन्न हुई बताते चलें कि 20 जून से 30 जून के बीच जनपद के 18 मंडलों में भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यसमिति की बैठक है आहूत की जा रही है मंडल कार्यसमिति में भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। दसौली मंडल कार्यसमिति मैं प्रतिभाग करते हुए जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विचार एवं करनी और कथनी में अंतर ना होने के कारण समाज का जनमानस भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहा है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण कुछ दिन पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत में हुए चुनाव मैं जनता नहीं 94% मत देकर यह सिद्ध कर दिया क्या भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जनता की जन भावनाओं पर खरा उतर रहा है इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि समान समय में नगर पालिका परिषद गोपेश्वर के उपचुनाव हुए जिसमें भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को 74% मत मिले जो कि 25 वर्षों में पहला अभूतपूर्व रिकॉर्ड है। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंत्योदय को करने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बर्तवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अनेकों कार्यक्रम आगामी दिनों के लिए शक्ति केंद्र स्तर एवं बूथ स्तर पर कार्य करने की कार्य योजना तैयार की जा रही है सभी कार्यकर्ता 25 तारीख को आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाएं माह के अंतिम रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सुना जाए और 6 जून को जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती को धूमधाम से मनाया जाए इतना ही नहीं हरेला पर्व के अवसर पर अधिक से अधिक फलदार पौधे चारा पत्ती वाले पौधों का अधिक से अधिक रोपण किया जाए। इस अवसर पर मंडल के प्रभारी भगवती प्रसाद लंबूरी ने कहां की भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है इसलिए। बैठक में वयोवृद्ध नेता चतरा लाल को सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं को सरकार एवं संगठन के कार्य को करने के लिए अधिक से अधिक समय देना होगा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बर्तवाल, ईश्वर सिंह बद्री सिंह आनंद सिंह फर्षवाण दीपा देवी पवार हर्षवर्धन मैथानी ओमप्रकाश तिवारी देवी लाल भारती सुरेश सैलानी मनदीप सिंह फरसाण , युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील डिमरी सबरी लाल खनेडा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष वीमा देवी रोशन लाल आनन्द चतरा लाल एवं कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री वीरेंद्र सिंह रावत ने किया।