Home उत्तराखंड दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी, 27लोग सकुशल ओर 11शव बरामद

दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी, 27लोग सकुशल ओर 11शव बरामद

23
0
  1. चमोली जिले में रविवार को नन्दा देवी पर्वत के समीप टूटे ग्लेशियर से तपोवन और रैणी में बनी जल विधुत परियोजना क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें आपदा परिचालन केंद्र की सूचना के अनुसार 153 लोगों के लापता होने की सूचना है। वंही तपोवन विष्णुगाड परियोजना की टनल से सोमवार सुबह तक 27 लोगों को सकुशल रैस्क्यू कर लिया गया है। जबकि जिले में अलकनन्दा नदी में विभिन्न स्थानों से 11 शवों को बरामद कर लिया गया है। हालांकि यँहा आपदा प्रभावित क्षेत्र के साथ ही अलकनन्दा नदी तटों पर आईटीबीपी, भारतीय सेना, एसडीआरफ, एनडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन और स्थानिय लोग घटना में लापता लोगों की खोजबीन में जुटे हुए हैं।