Home उत्तराखंड नीलकंठ ट्रैक पर रास्ता भटके पर्यटकों का  पुलिस ने सकुशल किया रेस्क्यू

नीलकंठ ट्रैक पर रास्ता भटके पर्यटकों का  पुलिस ने सकुशल किया रेस्क्यू

22
0
गोपेश्वर : बदरीनाथ  में नीलकंठ ट्रैक पर जाते समय 3 पर्यटक रास्ता भटक गये थे।इसकी  जानकारी  मिलने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष  बदरीनाथ सतेंद्र सिंह ने पुलिस टीम को रात्रि 9 बजे नीलकंठ की ओर पर्यटकों की ढूंढ खोज करने हेतु रवाना किया  । और तीनों पर्यटकों को  ढू़ंढ कर सकुशल  निकाला गया
थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बताया कि घटना शुक्रवार की हैं। जिसमें राहुल शर्मा पुत्र राजेश शर्मा, निवासी शाहदरा, उत्तरी पुर्वी दिल्ली, प्रंशु शर्मा पुत्र पंकज शर्मा, निवासी शाहदरा, उत्तरी पुर्वी दिल्ली व श्रीकांत बड़ोला जयगोपाल बड़ोला, निवासी देवप्रयाग, नीकलकंठ ट्रैक पर जाते समय 3 पर्यटक रास्ता भटक गये थे। अंधेरा एवं मुश्किल रास्ता होने के बावजूद रेस्क्यू टीम द्वारा विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए ढूंढ खोज की गयी। एंव काफी ढूंढ खोज करने के पश्चात बदरीनाथ धाम से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर रात्रि लगभग 12 बजे पुलिस टीम द्वारा तीनों पर्यटकों को सकुशल  तलाश कर रेस्क्यू किया गया। पर्यटकों ने  बताया  शुक्रवार की सुबह 10 बजे नीलकंठ ट्रेक के लिए निकले थे ।और शाम के समय अंधेरा होने के कारण वह रास्ता भटक गये। तीनों पर्यटकों द्वारा पुलिस टीम का धन्यवाद किया गया।