Home उत्तराखंड कृषि विधेयक बिल को बताया किसान विरोधी, पुतला दहन कर जताया विरोध

कृषि विधेयक बिल को बताया किसान विरोधी, पुतला दहन कर जताया विरोध

28
0

चमोलीः कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में संसद में पास हुए कृषि विधेयक बिल केा किसान विरोधी बताते हुए जिला मुख्यालय गोपेश्वR में केद्र सरकार का पुतला दहन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा संसद मे किसान के हितों को ध्यान में न रख कर कृषि विधेयक बिल 2020-.21 को भारत के उच्च सदन में बिना चर्चा किये तानाशाही रवैया से कृषि विधेयक बिल 2020.21 को मंजूरी देकर देश के किसानों की कमर तोड़ने का काम कर दिया है, किसान विरोधी कृषि विधेयक बिल 2020.21 को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मण सिंह बिष्ट संयोजकध्जिलाध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ जनपद चमोली के नेतृत्व में भाजपा सरकार की किसान विरोधीनीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन के साथ साथ कृषि विधेयक बिल की प्रतियों को भी जलाया गया।

इस अवसर पर आनंद सिंह पवार ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सिंह बिष्ट नगर अध्यक्षए महेश शंकर त्रिकोटी पंचायत राज संगठन के गढ़वाल संयोजक अनिल कुमार कठैत पीसीसी सदस्य रविंद्र सिंह नेगी प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस सेवादल, हरेंद्र सिंह राणा जिला महामंत्री, तेजवीर कंडेरी जिला प्रवक्ता, संदीप भंडारी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस चमोलीए योगेंद्र सिंह बिष्ट नानाभाई अध्यक्ष युवा कांग्रेस बद्रीनाथ विधानसभा सैन सिंह रावत उपाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल चमोलीए गोविंद सिंह सजवान ब्लॉक अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायत राज संगठन दशोलीए धीरेन्द्र गडोडियाए महेंद्र सिंह नेगी मनुए भगत कनियाल, जयवीर नेगी, मुकुल बिष्ट, कैलाश झिक्वाण, दलीप सिंह बिष्ट, त्रिभुवन सिंह नेगी, प्रदीप नेगी,  गोपाल सिंह रावत, किशोरीलाल, कुंवर सिंह भंडारी, दीपक खनेडा, दर्शन झिक्वाण आदि मौजूद थे