चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के समीप ब्रह्मसेन के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के छह हजार से अधिक ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। सड़क पर फिलहाल मरम्मत कार्य चल रहा है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि कार्य की गति धीमी होने के कारण उन्हें आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सड़क के स्थायी समाधान की मांग को लेकर जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार से मुलाकात की।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि सड़क क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में आवागमन प्रभावित है। इसका असर दुग्ध व्यवसाय के साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं और ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्यान्न व अन्य आवश्यक सामान की आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क का स्थायी समाधान किए जाने की मांग उठाई।
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि सड़क की तत्काल व्यवस्था के लिए जिला स्तर पर विभिन्न मदों से 25 लाख रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है। क्षतिग्रस्त हिस्से में जल्द सड़क निर्माण पूरा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सड़क के स्थायी समाधान के लिए शासन को करीब एक करोड़ 30 लाख रुपये का एस्टीमेट भेजा गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि सड़क के आसपास खतरे की जद में आ रहे मकानों को भी चिह्नित किया गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत एक मकान को खाली कराया जा चुका है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए स्थायी समाधान की मांग की है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








