Home उत्तराखंड नन्दाकिनी नदी में फंसी जान को पुलिस प्रशासन और स्थानीय युवाओ...

नन्दाकिनी नदी में फंसी जान को पुलिस प्रशासन और स्थानीय युवाओ ने बचाया

23
0

चमोली: विकास नगर घाट के नंदाकिनी नदी के किनारे पर एक गाय फस गई थी नंदनी नदी का बहाव तेज होने के चलते गाय यहां से निकल नहीं पाई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी।

सूचना के बाद तहसील प्रशासन और पुलिस की टीम के साथ विकास नगर के सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और गाय को निकालने की कोशिश करने लगे बरसात के मौसम में नंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ रहता है ऐसे में गाय को बचाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सुखबीर सिंह रौतेला नंदन सिंह वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे