Home सोशल चमोली की शशी देवली और संगीती थपलियाल को मिलेगा तीलू रौतेली सम्मान

चमोली की शशी देवली और संगीती थपलियाल को मिलेगा तीलू रौतेली सम्मान

37
0

  • शशि को साहित्य तो संगीता को महिला स्वरोजगार के लिये मिलेगा सम्मान

    गोपेश्वर। चमोली के दशोली विकास खंड की शशी देवली और संगीता थपलियाल को उत्तराखंड सरकार की ओर से तीलू रौतेली सम्मान के लिये चयनित किया गया। शशी देवली और संगीता थपलियाल को यह पुरुस्कार वर्ष 2019-20 के लिये प्रदान किया जाएगा। इन दोनों के साथ ही राज्य की 21 महिलाओं को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। वहीं 22 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बेहतर कार्य के लिये सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार आगामी 8 अगस्त को वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।
    दशोली ब्लॉक की बंड पट्टी की गडोरा गांव निवासी शशि देवली को यह सम्मान साहित्य और सामाजिक क्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय कार्यों के लिये प्रदान किया जा रहा हैं। शशि देवली साहित्य सृजन की प्रेरणा के लिये जहां अपनी माता जी को श्रेय देती हैं। वहीं इस मुकाम तक पहुंचने के लिये अपने पति राकेश देवली और अपने सास-ससुर के सहयोग को भी बताना नहीं भूलती। वहीं दशोली के सैकोट गांव निवासी संगीता थपलियाल का चयन महिला स्वरोजगार के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के लिये किया गया। संगीता द्वारा हिमवंत फाउंडेशन सोसाइटी के माध्यम से जहां पर्यावरण संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। वहीं गरीब महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिकी को मजबूत किया जा रहा है।