देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज शासकीय आवास पर बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखण्ड की फिल्म नीति, प्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं और फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों मसूरी और लैंडोर क्षेत्र में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविध भौगोलिक परिस्थितियों के चलते देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में पहचान बना चुका है। प्रदेश में फिल्म निर्माण के अनुकूल वातावरण होने से फिल्म निर्माता लगातार यहां शूटिंग के लिए आकर्षित हो रहे हैं। बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से उत्तराखण्ड की पहचान फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में और मजबूत हो रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से लागू उत्तराखण्ड फिल्म नीति-2024 के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। फिल्म निर्माताओं को सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से शूटिंग की अनुमति सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए अनुदान की व्यवस्था भी की गई है।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश में अधिक से अधिक फिल्मों की शूटिंग को प्रोत्साहित करना और स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों तथा युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करना है। फिल्म निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में वृद्धि होने से पर्यटन, होटल व्यवसाय, परिवहन और अन्य स्थानीय कारोबार को भी लाभ मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड को फिल्म निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने और फिल्म निर्माताओं को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








