Home ब्रेकिंग न्यूज़ ढालवाला में बड़ा सड़क हादसा: ब्रेक फेल होने से 60 सीटर बस...

ढालवाला में बड़ा सड़क हादसा: ब्रेक फेल होने से 60 सीटर बस पलटी, दो स्कूटी सवारों की मौत की आशंका

3
0

ढालवाला के समीप शुक्रवार देर शाम नीलकंठ दर्शन कर ऋषिकेश लौट रही यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में करीब 50 से 55 यात्री सवार बताए जा रहे हैं, जो दिल्ली के रहने वाले बताए गए हैं।

चौकी इंचार्ज ढालवाला के अनुसार बस संख्या RJ18PB1409 (60 सीटर) के चालक ने बताया कि ढालवाला के समीप अचानक ब्रेक फेल होने के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान सड़क किनारे जा रहे दो स्कूटी सवार बस की चपेट में आ गए।

पुलिस के अनुसार मौके पर दो स्कूटी सवारों की मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं करीब 4 से 5 लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल ऋषिकेश भेजा गया है।

सूचना मिलते ही थाना मुनि की रेती पुलिस, चौकी ढालवाला पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। रेस्क्यू अभियान जारी है। हादसे में घायलों और मृतकों की स्थिति को लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।