Home उत्तराखंड सैनिकों का सम्मान भारत की आजादी के अमृत महोत्सव का मुख्य...

सैनिकों का सम्मान भारत की आजादी के अमृत महोत्सव का मुख्य उद्देश्य–पूर्वमुख्यमंत्री तीरथ रावत

29
0

भारत की आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत देश पर अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले वीरता पुरस्कार विजेताओं का अभिनन्दन बी0आर0ओ0 शिवालिक प्रोजेक्ट के तत्वावधान में डाईट सभागार गौचर में आयोजित किया गया।ईस कार्यक्रम के तहत दो सैनिक परिवारों को सम्मानित किया गया।सर्व प्रथम
1-मेट केदार सिंह –शौर्य चक्र-मरणोप्रांत, के पोत्र विजय सिंह 2-ओ ई एम आनन्द मणी शौर्य चक्र- की पुत्रबधु श्रीमती चंद्रकला देवी जी को मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह द्वारा सम्मानित किया।


इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद गढ़वाल तीरथ सिंह रावत ने कहा कि देश के जांवाज सैनिक अपनी मात्रृभूमि के लिए जिस प्रकार अपना सबकुछ न्योछावर करने की प्रेरणा हम सब को देते हैं हमे अपने देश के वीर सपूतों पर गर्व है हम सब को अपनी आने वाली पीढ़ी को राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित करना होगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की राष्ट्रभक्त सैनिकों के प्रति जो सम्मान हैं वह ईस बात से परिलक्षित होता है कि आजादी के 75 वर्षों में देश की आन-बान पर मर मिटने वाले देशभक्त सैनिकों के सम्मान में संपूर्ण देश में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर हमारे प्राक्रमी सैनिकों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया जा रहा है जो कि एक अनोखी पहल है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चमोली जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि वर्तमान देश काल परिस्थितियां हम राष्ट्रीय प्रेम की और प्रेरित करती हैं हमारा देश तो संघर्षों और बलिदानों से आजादी प्राप्त कर मिला है हमें अपने पाल्यों को राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित करना होगा।करनल मनीष कपिल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बी0आर0ओ0 इसी प्रकार से देश की सेवा और सैनिकों का सम्मान करता रहेगा। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री अनिल नोटियाल,बी0आर0ओ0के कर्नल मनीष कपिल विजय सिंह,  चंद्रकला देवी जिला प्रभारी विजय कपरवाण नगरपालिका अध्यक्ष गौचर अंजू बिष्ट जिला महामंत्री समीर मिश्रा गौचर नगर मंडल अध्यक्ष जयकृत सिंह बिष्ट कर्णप्रयाग ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह भंडारी कर्णप्रयाग नगर मंडल अध्यक्ष नवीन नवानी कर्णप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष दम्यनती रतुडी जिला सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार डिमरी टीकाप्रसाद मैखुरी, गजेंद्र सिंह नयाल जिला सोसियल मिडिया प्रमुख सुनील कुमार प्रकाश शैली , विनोद नेगी पवित्रा बिष्ट अनिल नेगी भगवंती प्रसाद खंडुरी नवीन टाकुली सुदर्शन सिंह भंडारी कर्णप्रयाग क्षेत्र प्रमुख चंद्रेश्वरी देवी हेमन्त सेमवाल किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी दिनेश सिंह रावत एवं क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि, एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।