Home उत्तराखंड देवाल के वाण व घेस गांव में हुई बर्फबारी।

देवाल के वाण व घेस गांव में हुई बर्फबारी।

32
0

देवाल: क्षेत्र में दो दिन से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। शुक्रवार को तड़के देवाल के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल रूपकुंड, वेदनी, आली, बगजी बुग्याल व दूरस्थ गांव घेस वाण, हिमानी, वलाड गांव में बर्फ गिरने से स्वेत परत बिछ गई है। वही नीचे इलाकों में सर्द हवाएं चलने से तापमान में भारी गिरावट हुई है। क्षेत्र में तीन माह से बारिश नहीं होने से रवि की फसल सूखने के कगार पर हैं। किसानो को बारिश का इंतजार है। क्षेत्र शुष्क ठंड हो रही है। किसान भैरव दत्त, ब्रजमोहन गडिया, हीरा पहाड़ी ने कहा कि बारिश नहीं होने से गेहूं, जै, सरसों की फसल सुख गई है। क्षेत्र में कड़ाके की ठंड हो रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव व गर्म कपड़े पहन रहे हैं।