Home उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर शामिल होने के लिए गैरसैण पहुचे विधान सभा...

राज्य स्थापना दिवस पर शामिल होने के लिए गैरसैण पहुचे विधान सभा अद्ययक्ष

24
0

गैरसैंण| उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण आज राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में शामिल होने भराड़ीसैंण विधानसभा भवन पहुंची| इस मौके पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया गया|
भराड़ीसैंण विधानसभा भवन पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष ने परिसर का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने सभा मंडप सहित भवन के विभिन्न कक्षों का मुआयना किया| विधानसभा अध्यक्ष ने उपस्थित अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली| साथ ही 9 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियो को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए| बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष अपने जनपद चमोली के तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान भराड़ीसैंण विधानसभा भवन पहुंची हैं|