Home आलोचना उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन में अनदेखी पर पहाडी क्षेत्र के खेल संघ...

उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन में अनदेखी पर पहाडी क्षेत्र के खेल संघ नाराज,

18
0
चमेली के विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन में बाहरी राज्य के निवासियों का प्रतिनिधित्व देने का विरोध किया है। कहा कि सरकार की ओर से मामले में पहाड़ी क्षेत्र के खेल संघों और प्रतिनिधियों की अनदेखी की गई है। खेल संघों ने मामले में न्यायालय जाने की योजना बनाई है।
वालीबॉल एसोसिएशन उत्तराखंड के सचिव अधिवक्ता हेम पुजारी, वालीबॉल संघ के जिलाध्यक्ष अशोक रावत, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, कीर्ति विजय का कहना है कि उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन बड़े पैमाने पर बाहरी राज्य के लोगों को  प्रतिनिधित्व दिया गया है। जिसके चलते राज्य के खेल संघ बाहरी राज्यों के लोगों के हाथों की कठपुतली बन गया है। जबकि उत्तराखंड राज्य के पहाड़ी जिलों के लोगों को एसोसिएशन में कोई जगह नहीं दी गई है। जिले में दो ओलंपियन और एक द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित खिलाड़ी होने के बावजूद भी किसी को भी राज्य ओलंपिक एसोसिएशन में स्थान नहीं दिया गया है। कई बार शासन-प्रशासन से इस मामले में मौखिक और लिखित रुप से संपर्क किया गया। लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। शासन और सरकार की अनदेखी के चलते अब विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारियों ने मामले को न्यायालय में चुनौती देने का मन बना लिया है।