Home उत्तराखंड चमोली: गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर वाहन दुर्घटना, एक जवान गंभीर

चमोली: गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर वाहन दुर्घटना, एक जवान गंभीर

66
0

चमोली जनपद के गोपेश्वर-चोपता सड़क मार्ग पर एक सेवा का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सेना से जुड़े जवान सवार थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया।
घायलों को प्रदीप रमोला और राहुल अजय पँवार विक्रम सिंह ने देवदूत बनकर अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया

अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा दोनों का उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, घायलों में से धवल राठौर, जो अग्निवीर के रूप में सेना में सेवा दे रहे हैं, को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दूसरे जवान की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
गंभीर रूप से घायल जवान को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था की जा रही है।
👉 प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
दोनों घायल सिग्नल यूनिट के है