Home उत्तराखंड गौचर मेला: दमादम मस्तकलन्दर गाने पर झूमे दर्शक

गौचर मेला: दमादम मस्तकलन्दर गाने पर झूमे दर्शक

51
0

गौचर: राजकीय मेला गौचर की दूसरी सांस्कृतिक संध्या सुशील राज व कवि सम्मेलन के नाम रही। दम दमा दम मस्त कलंदर गाने पर दर्शक खूब झूमे*
राजकीय मेला गौचर की तीसरी सांस्कृतिक संध्या पर जहां विभिन्न सांस्कृतिक क्लबों व समितियों ने अपने बेहतरीन प्रस्तुतियों से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया वहीं कवियों ने अपने चुटीली कविताओं से दर्शकों को खूब गुदगुदाया।


गौचर औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या की शुरुवात सुशील राज एवं उनके साथियों ने अपने कार्यक्रम जय बद्री जय केदार बंदना की प्रस्तुति से की वहीं हो सुवा,समदोला का द्वी दिन समलौण्यां ह्वे गिन तथा दमा दम मस्त कलंदर आदि गानों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर दर्शक खूब झूमे। इसके पश्चात पंजाबी लोकनृत्य की प्रस्तुतियों पर पंजाबी मूल के लोगों ने पंजाबी कलाकारों की हौसला अफजाई करते नजर आए। इस सांस्कृतिक संध्या की आखिरी प्रस्तुति कवियों के नाम रही।कवि सम्मेलन में सुदीप भोला ने अपने चुटकीले अंदाज में उन उन दरिंदों पर व्यंग कसा जो बलात्कार को बढ़ावा देते हैं। हेमंत पांडे ने एक फूल तुम्हें देने के लिए सस्ते में ले लिया कविता से दर्शकों का मनोरंजन किया। उपासना सेमवाल ने पहाड़ी संस्कृति में फैल रही कुरुतियों पर अपने हास्य व्यंगों से दर्शकों को लोटपोट किया।इस अवसर पर प्रताप फौजदार, राजीव राज,नीर गोरखपुरी ने भी अपनी कविताओं से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इससे पूर्व जन कल्याण समिति कुंवारी मंडल बागेश्वर,मां नंदा जागर संस्था कर्णप्रयाग,जय गोपीनाथ कला संगम गोपेश्वर के कलाकारों ने अपनी शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।देर रात तक चले इस सांस्कृतिक संध्या में मेलाधिकारी गौचर / उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग संतोष कुमार पांडेय, तहसीलदार सुरेन्द्र देब, पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार शैनी,

मेला उपाध्यक्ष / नगरपालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, जयकृत बिष्ट, राजस्व उप निरीक्षक देवेंद्र कंडारी, पुलिस चौकी इंचार्ज मानवेन्द्र गुसाईं, नवीन टाकुली, के अलावा कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पंवार, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दू पंवार, विजय डिमरी, अनिल मिश्रा, विरेन्द्र नेगी, भगवती प्रसाद खंडूड़ी, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन टाकुली, महादेव बहुगुणा, वीरेंद्र हार्डवेयर आदि लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। संचालन सुरेश कुमार व अर्जुन नेगी ने किया।