Home उत्तराखंड भाजपा सरकार की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं –रघुवीर बिष्ट

भाजपा सरकार की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं –रघुवीर बिष्ट

17
0

चमोली: जिला मुख्यालय गोपेश्वर के समीप लॉ कॉलेज गोपेश्वर हल्द्वा पानी विकासनगर में विगत वर्षों से हो रहे भारी भूस्खलन के कारण स्थानीय निवासियों के कई आवासीय मकान चपेट में आ गए थे जिस कारण स्थानीय निवासियों एवं तत्कालीन बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट एवं भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से कई बार जिले के अधिकारियों के साथ रोकथाम हेतु कार योजना बनाने के लिए भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण किया गया विभागीय अधिकारियों ने जिला प्रशासन के सहयोग से क्षेत्र में हो रही भारी भूस्खलन का आकलन कर बहुत बड़ी आशंका जताई थी किसका ट्रीटमेंट विभागीय स्तर से करना संभव नहीं है इसलिए उपरोक्त क्षेत्र का आईआईटी रुड़की द्वारा सर्वे करवाया गया तत्पश्चात आईआईटी रुड़की के मानकों के अनुरूप डीपीआर तैयार की गई डीपीआर की लागत लगभग 33 करोड़ रूपया आई जिससे स्थानीय निवासियों को यह धनराशि स्वीकृत होना असंभव सा लग रहा था अनेकों राजनीतिक दलों के राजनेताओं ने बड़ी बड़ी राजनीति रोटी भी सेकी। परंतु इस भूस्खलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट हेतु उन राजनीतिक दलों के नेताओं ने कोई सकारात्मक पहल नहीं की। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का गोपेश्वर आगमन पर विस्तार से उनके समक्ष यह समस्या रखी गई और उन्होंने इस भूस्खलन के रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री घोषणा कर दी तभी जाकर क्षेत्रीय प्रभावित परिवारों की आस जगी और आज सारे परीक्षणों के उपरांत धनराशि स्वीकृत कर एक ही दिन में विभाग द्वारा टेंडर भी आमंत्रित किए गए हैं इससे लगता है कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार किसी भी समस्या के निदान के लिए कितनी संजीदा है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है दूसरा प्रयास जिला मुख्यालय गोपेश्वर के समीप कोठियाल सेंड में उड़ान योजना के तहत हेलीपैड की स्वीकृति दी गई है जल्दी ही हेलीपैड का निर्माण कर उड़ान योजना से जनपद चमोली का जिला मुख्यालय जुड़ेगा जिससे जनपद चमोली वासियों को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा और कभी किसी आपदा एवं दुर्घटना के समय गरीबों के लिए यह उड़ान योजना वरदान साबित होगी उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में गोपेश्वर के वरिष्ठ एडवोकेट डीपी पुरोहित जी डॉ वाय एन भट्ट जी उमा थपलियाल जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि कुछ लोग आजकल जोशीमठ में हो रहे भूस्खलन पर फिर से राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं परंतु सकारात्मक पहल की ओर उनका ध्यान अभी भी नहीं है उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा प्रदेश सरकार के मुखिया माननीय पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश के भाजपा मुखिया निवर्तमान विधायक बद्रीनाथ महेंद्र भट्ट जी को 6 माह पूर्व पत्र लिखकर आईआईटी रुड़की से ज्योतिर मठ एवं करणप्रयाग शहर का सर्वे कर भूस्खलन के ट्रीटमेंट के लिए अनुरोध किया गया जोकि वर्तमान समय में गतिमान है और भविष्य में आपको इसके सकारात्मक पहल नजर आएगी। उन्होंने कहा कि ज्योतिर मठ के क्षेत्र वासियों से अनुरोध है कि खाली राजनीतिक रोटियां सेकने वाले नेताओं के बहकावे में ना कर सरकार का सहयोग प्रदान करें सरकार हर संभव ज्योतिर मठ के भूस्खलन की रोकथाम हेतु सकारात्मक प्रयास करेगी