Home उत्तराखंड विकास नगर भूस्खलन छेत्र का ट्रीटमेंट पहली प्रथमिकता: पुष्पा पासवान

विकास नगर भूस्खलन छेत्र का ट्रीटमेंट पहली प्रथमिकता: पुष्पा पासवान

33
0

चमोली: नगर पालिका अद्ययक्ष की कुर्सी पर काबिज होने के। बाद नव निर्वाचित अद्ययक्ष पुष्पा पासवान के सामने नगर की समस्याओं के समाधान को लेकर चुनोतियाँ हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य मंत्री के सामने भी नव निर्वाचित अद्ययक्ष द्वारा नगर की समस्याओं को रखा जिसमे नगर में पार्किंग, सीतापुर अस्पताल ट्रस्ट की भूमि प्रशासन को स्थान्तरण करना और सबसे प्रमुख मांग थी हलदापानी विकासनगर के भूस्खलन जॉन की।

अद्ययक्ष नगरपालिका ने बुधवार को जलसंस्थान ओर नगरपालिका अधिकारी कर्मचारियों के बैठक की, नगर में पेयजल ओर भूस्खलन के साथ अन्य समस्याओं को लेकर बैठक आहूत की, बैठक में उन्होंने अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशत किया कि बरसात के मौसम से पहले नालियां में कूड़ा करकट साफ किया हो जाना चाहिए, वही जल संस्थान को कहा कि नगर में पाइपो के जो जाल रास्तो ओर नालियों में बिछाए गए है उन्हें सुब्यवस्थित किया जाए।

नगर की सबसे गम्भीर समस्या विकासनगर भूस्खलन जॉन को लेकर अद्ययक्ष ने कहा कि शासन स्तर से शीघ्र इस पर कार्रवाई हेतु मुख्यमंत्री से वार्ता की गई है।
हालांकि विकास नगर भूस्खलन जॉन के स्थायी समाधान के लिए केबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने आश्वासन दिया था लेकिन वर्तमान समय में स्थितियां जस की तस बनी हुई है।

वर्तमान समय मे विकास नगर छेत्र के दर्जनो घर खतरे की जद में है, ओर उम्मीद लगाए। बैठे है कि शासन स्तर पर विकासनगर भूस्खलन छेत्र का स्थायी समाधान हो और उनके आसियाने बच जाए।