Home राजनीति विपक्ष का विधायक रहकर नही कर पा रहा था विकास: भंडारी

विपक्ष का विधायक रहकर नही कर पा रहा था विकास: भंडारी

3
0

पोखठा गोदीगिंवाला सहित विभिन्न गांवों में भाजपा प्रत्याशी ने किया भ्रमण कनचौरी,पोखठा,गोदीगिंवाला, ब्राह्मण थाला,ताली कंसारी, खन्नी,वल्ली, सहित विभिन्न गांवों में भाजपा प्रत्याशी ने जनसमपर्क कर घर -घर जाकर वोट मांगा।
भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भंडारी ने कहा विपक्ष में रहें कर विकास के कार्य नही हो पा रहें थे। उन्होंने कहा भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो क्षेत्र का विकास कर सकती है। भाजपा की केन्द्र सरकार ने गरीबों को आवास योजना, किसान सम्मान निधि, सहित विभिन्न योजनाएं चलाई और आमजन आज इन योजनाओं का लाभ रहें हैं। उन्होंने कहा भाजपा का कार्यकर्ता रात दिन प्रचार प्रसार में जुटा हुआ है। कांग्रेस पार्टी केवल भ्रम फैलाने का काम कर रही है। भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेंगे।
वही भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र राणा और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत ने कहा भाजपा प्रत्याशी को लोगों का अपार सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह भण्डारी ने लंबा समय क्षेत्र में जनता की सेवा में समर्पित किया है। बद्रीनाथ विधानसभा में कई विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है अब जनता के आशीर्वाद से इस क्षेत्र रूकें विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।उन्होंने आमजन से क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत, विजय पाल सिंह, मनोज भंडारी, संतोष चौधरी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।