Home राजनीति कार्यकर्ता घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से संगठन को मजबूत करें–विजय कपरवाण

कार्यकर्ता घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से संगठन को मजबूत करें–विजय कपरवाण

30
0

भारतीय जनता पार्टी जिला चमोली की जिला पदाधिकारी बैठक जिला कार्यालय गोपेश्वर में आहुति की गयी।बैठक में बतैर मुख्य वक्ता जिला प्रभारी विजय कपरवाण ने कहा कि सेवा समर्पण अभियान के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र के जन्म दिवस 17सितम्बर से प्रारंभ होकर 25सितम्बर पं0दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती एवं 07अक्टुबर को नरेंद्र मोदी जी के मुख्यमंत्री कार्याकाल से लेकर प्रधानमंत्री काल के20 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं

 

ईस पखवाड़े के रूप में कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को बतायेगे।और अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिला सकें।अब चुनावी वर्ष होने के नाते कार्यकर्ताओं को पूर्णकालिक के रूप में कार्य करने होंगे । वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वर्ष की आयु पूर्ण होने पर जनपद के 71स्थानों पर वृक्षारोपण के कार्यक्रम,71स्थानों पर सफाई अभियान 71स्थानों फल वितरण कार्यक्रम एवं सेवा समर्पण अभियान के तहत जनपद के सभी 555बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।ईस अवसर पर बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ता मेरा बूथ सबसे मजबूत के संकल्प के साथ कार्य करना होगा। वहीं थराली विधायक मुन्नी देवी शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सर्व समाज का आदर किया जाता। सभी बूथों पर डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पं0 दीनदयाल उपाध्याय,भारत माता का चित्र, एवं डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के चित्रों का अनावरण कर प्रत्येक बूथों हेतु आवंटन किया गया।

ईस अवसर पर विजय कपरवाण जिला प्रभारी जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, बद्री नाथ विधायक महेंद्र भट्ट, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह , बद्री नाथ विधानसभा प्रभारी रमेश मैखुरी,थराली विधानसभा प्रभारी गजेंद्र सिंह रावत, कर्णप्रयाग विधानसभा प्रभारी राकेश जोशी,युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी,अनु जाति मोर्चा अध्यक्ष भुपाल राम टमटा , महिला मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी,मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बर्तवाल विनोद कनवासी, वीरपाल सिंह भंडारी, जीतेन्द्र सती, कुंवर सिंह कंडेरी, खिलाफ सिंह नेगी,शीतल सिंह गढ़िया, रणजीत सिंह रावत,नवीन नवानी,कैपटन गैणा सिंह, महेशान्नद चंदोला, महावीर सिंह रावत मंगल नारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष,तारा थपलियाल ऋषि प्रसाद सती,हरक सिंह नेगी पंकज डिमरी, अनिल नोटियाल,कर्नल हरेंद्र सिंह रावत, पुष्कर सिंह राणा , प्रेम सिंह राणा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नवल भट्ट एवं समीर मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया