Home उत्तराखंड निजमुला सप्तकुंड घाटी में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष का भव्य स्वागत, ग्रामीणों...

निजमुला सप्तकुंड घाटी में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष का भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने लिया विकसित भारत-2047 का संकल्प

0
0

चमोली। जिला सहकारी बैंक चमोली-रुद्रप्रयाग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत के अपने गृह क्षेत्र निजमुला सप्तकुंड घाटी पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। व्यारा गांव में ग्राम प्रधान राजेंद्र फर्स्वाण की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सहकारी समितियों के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
गजेंद्र रावत के लगातार दूसरी बार जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष निर्वाचित होने पर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान ग्रामीणों ने सहकारिता के माध्यम से गांवों के आर्थिक एवं सामाजिक विकास और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर गजेंद्र रावत ने कहा कि क्षेत्र के अधिक से अधिक ग्रामीणों को सहकारिता से जोड़ने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। महिलाओं और युवाओं को सहकारी गतिविधियों से जोड़ने के साथ बैंक की विभिन्न ऋण एवं लाभकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऋण योजनाओं के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें गांव में ही रोजगार और व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुबीर सिंह बिष्ट ने कहा कि गजेंद्र रावत के दूसरी बार अध्यक्ष बनने से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। सहकारिता के माध्यम से युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़कर गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रधान संगठन मोहन नेगी, सुरेंद्र गड़िया, व्यारा ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र फर्स्वाण, बृज कुमार, भगत सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य संगीता देवी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सहकारिता को मजबूत बनाने और विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया