Home उत्तराखंड चक्रव्यूह देखने उमड़ा जंन सैलाब, अभिमन्यु वध पर दर्शक हुए भावुक

चक्रव्यूह देखने उमड़ा जंन सैलाब, अभिमन्यु वध पर दर्शक हुए भावुक

31
0

वल्ली में चक्रव्यूह मंचन देखने उमड़ा जन सैलाब, कौरवों ने छल से अभिमन्यु का वध किया तो यह देख कर दर्शक हुए भावुक

विकासखंड पोखरी के वल्ली ग्राम पंचायत में शुक्रवार को पांडव लीला आयोजन में चक्रव्यूह का मंचन किया गया चक्रव्यूह के दौरान अर्जुन पुत्र अभिमन्यु ने छह द्वारों को ध्वस्त किया, जबकि सातवें द्वार पर दुर्योधन ने वीर अभिमन्यु को गोदी में बैठा कर षडयंत्र के तहत कौरवों ने मिलकर अभिमन्यु का वध किया इस दृश्य के मंचन ने दर्शकों को भावुक कर दिया पांडव नृत्य कार्यक्रम में चक्रव्यूह का मंचन को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे

चक्रव्यूह मंचन के दौरान कौरवों की ओर से गुरु द्रोणाचार्य द्वारा रचाये गए चक्रव्यूह के छह द्वारों को अर्जुन पुत्र अभिमन्यु ने आसानी से भेद दिया, मगर अंतिम सातवें द्वार पर कौरव दल ने छल करके वीर अभिमन्यु का वध कर दिया
मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी और जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी हमारी पौराणिक परंपराएं जीवित हैं. उन्होंने कहा कि पहाड़ के प्रत्येक व्यक्ति को इन्हें संजोने का प्रयास करना चाहिए. जिससे नई पीढ़ी भी अपनी पौराणिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के बारे में जान सके उन्होंने का यह अधर्म पर धर्म की विजय है।वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने प्रतिक्षालय के लिए 2लाख 50 हजार और 5लाख की घोषणा की।
ग्राम प्रधान गीता देवी ने कहा गांव की सुख-समृद्धि के लिए पांडव नृत्य और पांडव लीला का आयोजन किया गया है ग्राम प्रधान ने जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी का 5 लाख की घोषणा पर आभार जताया
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी जिला अध्यक्ष रजनी भंडारी पूर्व प्रधान विजय सिंह अध्यक्ष उमेदसिंह, जगदीश सिंह रावत, सहित तमाम लोग मौजूद थे