Home उत्तराखंड अपनी जीत के लिए आश्वस्त है भाजपा कांग्रेस, तो जीत किसकी

अपनी जीत के लिए आश्वस्त है भाजपा कांग्रेस, तो जीत किसकी

28
0

चमोली: जिले की तीनों विधान सीटों पर 61% लगभग मतदान हुवा ओर मतदान के बाद भारी सुरक्षा ब्यवस्था में ईवीएम स्ट्रांग रूम में रखे गए हैं, जिसके बाद राजनीतिक विश्लेषकों के साथ भाजपा कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी अपनी जीत का दम भर रहे हैं,
चमोली की तीनों सीटों पर भाजपा कांग्रेस ही आमने सामने दिख रही है बद्रीनाथ सीट से भाजपा के महेंद्र भट्ट और कांग्रेस के राजेन्द्र भण्डारी मैदान में वही वामदल विनोद जोशी, यूकेडी बृजमोहन आम आदमी पार्टी के भगवती मेंदोली ओर बैचवाल पीपी से विधान सभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं।

थराली कर्णप्रयाग में भी भाजपा कांग्रेस आमने सामने सीधी टक्कर में हैं।
भाजपा और कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता शोशियल मीडिया के माध्यम से अपनी अपनी जीत सुनिशित कर रहे हैं भाजपा जहां तीनो सीट जीतने की बात कर रही है वही कांग्रेस तीनों सीट जीतने के दावे कर रही है।
भाजपा के जिला अध्य्क्ष ओर महामंत्री की शोशियल मीडिया की पोस्ट ने जिले के राजनीतिक विश्लेषकों में हलचल पैदा कर दी है,
भाजपा के पदाधिकारियों ने बूथ में हुए मतदान के अनुसार अपने पक्ष में हुए मतदान के एक लिस्ट जारी की है और भजपा की जीत दिखाई है, जिसके बात यह वायरल पोस्ट चर्चा का विषय बनी हुई है,
हालांकि कांग्रेस की ओर से भाजपा के पदाधिकारियों की पोस्ट पर सवाल उठाते हुए अपनी जीत का दम भरा जा रहा है,
अब देखने वाली बात होगी कि 10 मार्च को किसके दावे।सही साबित होते हैं।