Home उत्तराखंड 4लाख की अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

4लाख की अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

28
0

चमोली (जीएच) अवैध नशे के विरुद्ध जनपद पुलिस व राजस्व पुलिस के संयुक्त अभियान के अंतर्गत, 71 पेटी अंग्रेजी शराब अनुमानित कीमत 4,00000/- (चार लाख रूपये) बरामद कर एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

श्जिलाधिकारी चमोली स्वाति एस. भदौरिया व पुलिस अधीक्षक जनपद चमोली यशवंत सिंह चौहान के द्वारा नशामुक्त समाज अभियान के अंतर्गत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/ चरस आदि) तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाकर शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है।
जिसके अनुपालन में पुलिस में प्रभारी निरीक्षक एस0ओ0जी0 मनोज नेगी व राजस्व उपनिरीक्षक मोहन सिंह बिष्ट के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र में टीम गठित की गई है।
उक्त अभियान के अनुपालन में गठित टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान राजस्व क्षेत्र फ़रखेत ग्राम-सुंग तहसील- घाट से एक अभियुक्त विशाल बिष्ट पुत्र प्रेम सिंह निवासी- ग्राम सुंग तहसील घाट चमोली को 71 पेटी सोलमेट व्हिस्की (जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख रुपए) के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में तहसील घाट में अभियोग पंजीकृत किया गया है।।

बरामदगी विवरण
1- 71 पेटी सोलमेट व्हिस्की अंग्रेजी शराब
————————————–
गिरफ्तारी टीम
1- प्रभारी निरीक्षक एस0ओ0जी0 मनोज नेगी
2- राजस्व उप0नि0 मोहन सिंह बिष्ट
3- हे0का0 कृष्ण कुमार
4- का0 अनिल (एस0ओ0जी0)
5- का0 विपिन (एस0ओ0जी0)