Home Uncategorized पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, बसन्ती बिष्ट महिला सम्मान आयोजन में...

पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, बसन्ती बिष्ट महिला सम्मान आयोजन में रहे मौजूद

26
0

देवाल: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में महिलाओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
देवाल ब्लॉक में आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम में विकासखण्ड के विभिन्न गाँव से महिला मंगल दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए वही स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कर्मो में भाग लिया,
इस दौरान सैकड़ो की संख्या में पहली महिलाओं ने भी आज समाज मे महिलाओं की स्थिति और उनके सशक्तिकरण पर अपने अपने विचार रखे।

ब्लॉक प्रमुख दर्शन दानु ने कहा कि आज राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय मंचो पर महिलाए देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं इस तरह के कार्यकर्मो आयोजन से ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को अपने अधिकार को लेकर जागरूकता आती है।

इस दौरान पदम् श्री विजेता बसन्ती बिष्ट ने कहा कि किसी भी महिला को सम्मान मिलने के लिए उसके घर से परिवार से बहुत बड़ा सहयोग मिलता है आज महिलाएं किसी भी छेत्र में विश्व के पटल पर अपना परचम लहरा रही हैं।