Home उत्तराखंड रोजगार दो अभियान के बूते बेरोजगारों की लडाई लड़ रही युवा कांग्रेस-सुमित्तर...

रोजगार दो अभियान के बूते बेरोजगारों की लडाई लड़ रही युवा कांग्रेस-सुमित्तर भुल्लर

33
0
गोपेश्वर में पत्रकारों से वार्ता करते युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर।
गोपेश्वर में पत्रकारों से वार्ता करते युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर।

गोपेश्वर। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि राज्य में बेरोजगारो की लड़ाई के लिये संगठन की ओर से सोशल मीडिया पर रोजगार दो अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही ब्लॉक और नगर स्तर पर संगठन का विस्तार को अभियान को जनता की बीच ले जाने का कार्य किया जाएगा।
चमोली पहुंचे युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने यह बात गोपेश्वर में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार और मजबूती के लिये नये सिरे से कार्य योजना बनाई गई है। जिसके जल्द परिणाम देखने को मिलेंगे। कहा कि भाजपा के द्वारा चलाए जा रहे दुष्प्रचार का जवाब हम जनता के वास्तविक मुद्दों को उठाकर देंगे। हम रोजगार, शिक्षा, महिला सुरक्षा, महंगाई, अर्थ व्यवस्था जैसे मुद्दों को जनता के बीच ले जाएंगे। नई शिक्षा नीति में तमाम खामियां हैं जिनको जनता के बीच उठाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वरोजगार के नाम पर प्रदेश सरकार जनता को बरगला रही है। स्वरोजगार के लिए दिए जाने वाले लोन की हकीकत यह है कि इसके लिए बहुत कम आवेदन आए हैं, इसका कारण सरकार की गलत नीतियां हैं। कोरोना के चलते पहले तो बिना होम वर्क के लॉकडाउन लगा दिया गया। उसके बाद सरकार का रवैया पूरी तरह से गैर जिम्मेदारभरा रहा है। जिससे अर्थ व्यवस्था चौपट हो गई और बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो गए। नई नौकरियों की संभावनाएं भी खत्म कर दी गई है। कहा कि भाजपा का बेटी बचाओ अभियान एक ढकोसला है। आरोप लगाया कि उनके एक विधायक पर महिला ने शोषण का आरोप लगाया लेकिन उसको बचाया जा रहा है।
उसके बाद उन्होंने नगर पालिका सभागार में राजीव गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। फिर बृद्ध आश्रम जाकर राजीव गांधी के नाम पर पौधे रोपे। इस दौरान संदीप भंडारी जिलाध्यक्ष, सूर्य प्रकाश, मुकुल, तनुज दुर्गापाल, कमल तिवारी, संजय बिष्ट आदि मौजद रहे।