Home उत्तराखंड जिपं अध्यक्ष ने आपदा प्रभावित गांवों का किया भ्रमण

जिपं अध्यक्ष ने आपदा प्रभावित गांवों का किया भ्रमण

18
0
आपदा प्रभावित ग्रामीणों से वार्ता करती जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी

 

आपदा प्रभावित ग्रामीणों से वार्ता करती जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी

गोपेश्वर। जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने वीरवार को दशोली ब्लॉक मैठाण क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक संपत्तियों के साथ ही ग्रामीणों की निजी सम्पतियां की क्षति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों क्षतिपूर्ति के लिये हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने वीरवार को पेलठी और मैठाणा गांवों का भ्रमण किया। यहां बीते दिनों हुई बारिश के चलते ग्रामीणों की निजी सम्पति के साथ बड़े स्तर पर सार्वजनिक संपतियों का भी नुकासन हुआ है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने क्षति का स्थलीय निरीक्षण कर शासन व प्रशासन से वार्ता कर शीघ्र पैदल रास्तों, पयेजल लाइनों के सुधारीकरण करवाने और आपदा प्रभावितों को नियमानुसार मदद दिलाने की बात कही है। इस मौके पर ग्राम प्रधान पलेठी दीपा देवी, प्रेम लाल विक्रम सिंह, प्रभाकर भट्ट और देवेन्द्र फर्स्वाण आदि मौजूद थे।