Home उत्तराखंड यूथ रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक कर्णप्रयाग में हुई...

यूथ रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक कर्णप्रयाग में हुई आयोजित

3
0

चमोली : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी राज्य समिति एवं चमोली रेडक्रॉस समिति के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय महाविद्यालय, कर्णप्रयाग में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम संयोजक मुंशी चम्याल ने बताया कि उत्तराखंड में रेडक्रॉस आज पूरे प्रदेश में मानवता के लिए कार्य कर रहा है। उनका उद्देश्य प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में यूथ रेडक्रॉस का गठन करते हुए युवाओं को समाज सेवा से जोड़ना है।कार्यशाला में जनपद के सभी महाविद्यालयों के यूथ रेडक्रॉस के नोडल अधिकारियों ने हिस्सा लिया। गोपेश्वर, जोशीमठ, नंदासैंण, कर्णप्रयाग, थराली, देवाल, तलवाड़ी, नारायणबगड़ और नंदनगर से आए रेडक्रॉस नोडल अधिकारियों ने अपने-अपने विचार साझा किए।जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश डोभाल और सचिव सुरेंद्र रावत ने जनपद में रेडक्रॉस के कार्यों एवं आपदा के दौरान रेडक्रॉस की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीएन खाली ने रेडक्रॉस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवा छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यदि युवा रेडक्रॉस के 5 सिद्धांतों पर कार्य करें तो वे समाज के लिए स्वयंसेवक बन सकते हैं।मास्टर ट्रेनर के रूप में एवरेस्ट विजेता मनीष कस्मयाल ने प्राथमिक चिकित्सा और आपदा की स्थिति में रेडक्रॉस की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. डंगवाल ने किया।