Home उत्तराखंड बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी प्रकरण: आरोपी प्रमोद नौटियाल देहरादून से गिरफ्तार, बद्रीनाथ...

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी प्रकरण: आरोपी प्रमोद नौटियाल देहरादून से गिरफ्तार, बद्रीनाथ लाकर पूछताछ जारी

3
0

चमोली। बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रमोद नौटियाल को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। देर रात की गई इस कार्रवाई के बाद आरोपी को बद्रीनाथ थाने लाया गया, जहां उससे मामले में गहन पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से चढ़ावा चोरी और हेराफेरी के मामले में प्रमोद नौटियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया और आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक पूछताछ और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं, इस गिरफ्तारी को बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।