Home राजनीति विकास नगर घाट को नंदा नगर और नगर पंचायत की घोषणा पर...

विकास नगर घाट को नंदा नगर और नगर पंचायत की घोषणा पर लोगों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

27
1

चमोलीः जीएचः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकास नगर घाट को नंदानगर और नगर पंचायत बनाने की घोषणा के बाद क्षेत्रीय जनप्रतिधियों ने मिठाई बांटकर मुख्यमंत्री का आभार जताया।
शुक्रवार को नन्दप्रयाग में भारतीय जनता पार्टी के कार्यर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने विकास नगर घाट को नंदानगर बनाये जाने और विकास नगर घाट को नगर पंचायत की घोषणा पर खुशी जताते हुए आभार व्यक्त किया जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने बताया कि लम्बे समय से सरकार से उपरोक्त दोनों मांग रखी थी, सरकार ने क्षेत्र के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए दोनों मांग पूरी की,
वहीं थराली विधायक मुन्नी देवी ने कहा कि विकास नगर घाट मां नन्दा का क्षेत्र है और मुख्यमंत्री द्वारा उपरोक्त घोषणाऐं पूरी की है जो धार्मिक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है, वहीं विकास नगर घाट के विकास को देखते हुए घाट को नगर पंचायत बनाने की घोषणा अति महत्वपूर्ण हैं जिससे आधारभूत सुविधाएं आसानी से मिलेंगी।

Previous article2022 विधान निर्वाचन को लेकर जिलाधिकारी ने प्रेस और राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
Next articleचक्रव्यूह देखने उमड़ा जंन सैलाब, अभिमन्यु वध पर दर्शक हुए भावुक

Comments are closed.