Home उत्तराखंड चमोली ट्रक हादसा में 3लोग लापता, 27 जून को ट्रक अलकंनंदा में...

चमोली ट्रक हादसा में 3लोग लापता, 27 जून को ट्रक अलकंनंदा में समा गया था, ट्रक एवं सवार का अभी भी नहीं लग पाया सुराग

5
0

चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कर्णप्रयाग तहसील के अंतर्गत पंचपुलिया के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए अलकनंदा नदी में समा गया। हादसे के बाद चालक समेत तीन लोगों के लापता होने की आशंका है। सूचना मिलते ही SDRF, पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर खोज एवं राहत अभियान में जुट गए हैं।

प्रशासन की ओर से जारी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा 27 जून को दोपहर करीब 2 बजकर 52 मिनट पर हुआ। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का नंबर UK11 CA 2536 बताया गया है। ट्रक पंचपुलिया के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में समा गया।
ट्रक में चालक गिरीश सिंह पुत्र करण सिंह, निवासी गडसूं, थरिपाक, थाना नंदानगर के अलावा मो उम्मेद, मौ अदनाम निवासी अपफजलगढ़ सवार थे । तीनों के नदी में बह जाने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही SDRF, DDRF, पुलिस और अन्य बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। नदी के तेज बहाव के बीच लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है,