Home राजनीति सरकार बनी तो भंग होगा देवस्थानम बोर्ड: किशोर उपाध्याय

सरकार बनी तो भंग होगा देवस्थानम बोर्ड: किशोर उपाध्याय

17
0

बद्रीनाथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए और देश और प्रदेश के सुख समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की
बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय बद्रीनाथ पहुंचे इस दौरान कई कांग्रेसी कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे उन्होंने भगवान बद्री विशाल में पूजा अर्चना करते हुए देश और प्रदेश की सुख समृद्धि की मनौती मांगी इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान बद्री विशाल में देवस्थानम बोर्ड का जो विरोध हक हकूक धारियों और तीर्थ पुरोहितों द्वारा किया जा रहा है वह अपनी जगह बिल्कुल सही है सरकार को किसी भी निर्णय को लेने से पहले भगवान बद्रीविशाल और उत्तराखंड के चार धामों से भावनात्मक और धार्मिक तरीके से जुड़े हुए तीर्थ पुरोहितों और हक हकूक धारियों की राय लेनी चाहिए थी और अगर सभी लोग देवस्थानम बोर्ड का विरोध कर रहे हैं तो सरकार को देवस्थानम बोर्ड को भंग कर देना चाहिए ताकि हमारी धार्मिक मान्यताओं परंपराओं से किसी भी तरह की छेड़छाड़ न हो सके उन्होंने कहा कि 2022 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनती है तो देवस्थानम बोर्ड को पूरी तरह से समाप्त किया जाएगा