Home उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा ने जरूरत मन्दों को बांटी राहत

भाजपा महिला मोर्चा ने जरूरत मन्दों को बांटी राहत

23
0

भाजपा महिला मोर्चा की गोपेश्वर नगर इकाई की ओर से सोमवार को नगर के भेड़ी मोहल्ले में खाद्यान्न किट वितरित किये गये। यहां चमाली के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह ने मोहल्ले के जरुरतमंद परिवारों को किट वितरित किये। मोर्चे की जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने बताया की मोर्चे के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पर जिले में जरुरतमंदों की मदद की जा रही है। वहीं ग्रामीणों को मास्क और सेनेटाइजर जैसी आवश्यक वस्तुएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस मौके पर महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान, मोर्चे की नगर अध्यक्ष प्रियंका बिष्ट, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, महामंत्री कालवती पाठक, शांती राणा, मीना गोस्वामी, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट आदि मौजूद थे।