Home उत्तराखंड मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी।

2
0

उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं। 27 फरवरी को राज्य के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है।

28 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के लिए भारी बारिश और बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 28 फरवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण सड़कें बंद हो सकती हैं। बर्फबारी से बिजली और पानी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में चट्टानी गिरने और भूस्खलन की वजह से लिंक सड़कें और हाईवे अवरुद्ध होने का खतरा है। बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ने की संभावना है। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 26.4°C और न्यूनतम तापमान 14.2°C दर्ज किया गया। पंतनगर में अधिकतम तापमान 27.4°C और न्यूनतम तापमान 11°C रहा, जबकि मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 18.3°C और न्यूनतम तापमान 6.0°C दर्ज किया गया।

बुधवार को सुबह से शाम तक धूप और बादलों के बीच उतार-चढ़ाव देखा गया। कभी बादल छाने से सर्द हवाएं चलीं, तो कभी तेज धूप निकलने से गर्माहट महसूस हुई। आज सुबह से ही सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम में ठंडक बनी हुई है।