प्रौद्योगिकी संस्थान गोपेश्वर में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. अमित अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं की समाज, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार व्यक्त किए गए तथा महिला सशक्तिकरण के महत्व पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम का आयोजन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती मोनिका बर्तवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के कुलसचिव श्री संदीप कंडवाल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण उनियाल, एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज़ विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अजैब सिंह तथा संस्थान के परीक्षा नियंत्रक (COE) श्री वरुण प्रभाकर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








