Home उत्तराखंड थाना प्रभारी प्रेमनगर नरेश राठौड़ को लगी गोली, मुठभेड़ में बदमाश हुआ...

थाना प्रभारी प्रेमनगर नरेश राठौड़ को लगी गोली, मुठभेड़ में बदमाश हुआ ढेर

7
0

राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान थाना प्रभारी (SHO) नरेश राठौड़ गोली लगने से घायल हो गए,

जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश मारा गया। एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को इलाके में लूट की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए पीछा शुरू किया। जब पुलिस बदमाशों के करीब पहुंची तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश ढेर हो गया।

मुठभेड़ के दौरान SHO नरेश राठौड़ को गोली लग गई, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश में क्षेत्र में सघन कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही अन्य संभावित आरोपियों की भी तलाश जारी है।

पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, हालांकि पुलिस ने जल्द ही फरार आरोपी को पकड़ने का दावा किया है