Home उत्तराखंड द इंडियन एकेडमी कर्णप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिले में फिर बनाया सर्वोच्च...

द इंडियन एकेडमी कर्णप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिले में फिर बनाया सर्वोच्च स्थान

5
0

कर्णप्रयाग।
The Indian Academy Karnaprayag ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम प्रस्तुत कर अपनी श्रेष्ठता को साबित किया है। इस वर्ष आईसीएसई (कक्षा 10) एवं आईएससी (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय ने शत-प्रतिशत (100%) परिणाम हासिल किया, जो संस्थान की निरंतर गुणवत्ता का प्रमाण है।
पूर्व वर्षों की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी कक्षा 12 के परिणाम में विद्यालय ने चमोली जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12 की छात्रा सौम्या चौहान ने 97.5% अंक अर्जित कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
इसी क्रम में मानसी जैन ने 97% तथा दीपिका पंत ने 96.25% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है।
कक्षा 10 के परिणाम भी अत्यंत सराहनीय रहे। सभी विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर 100% सफलता सुनिश्चित की। कक्षा 10 में सिद्धार्थ भंडारी ने 91% अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया, जबकि अन्य विद्यार्थियों ने भी 88.4%, 88% एवं 85.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ने इस शानदार परिणाम पर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी विद्यालय इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहेगा।
विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।