Home ब्रेकिंग न्यूज़ घास लेने गई महिलाओं पर गिरा पेड़ एक की मौत, एक घायल

घास लेने गई महिलाओं पर गिरा पेड़ एक की मौत, एक घायल

26
0

गोपेश्वर। चमोली जिले के दशोली ब्लॉक के बछेर गांव में सोमवार को घास लेने गई महिलाओं पर पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। जबकि दूसरी महिला गंभीर रुप से घायल हो गया है। घायल महिला को परिजनों द्वारा उपचार के लिये जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार दशोली ब्लाक के बछेर गांव की सुशीला देवी पत्नी विनोद सिंह पंवार 45 व कुसुमा देवी पत्नी पुष्कर सिंह हर रोज की तरह मवेशियों को घास लेने के लिये जंगल गई थी। मंगलवार को बौरड़ी तोक में घास काटते समय इन महिलाओं के उपर पेड़ आ गिरा। इस घटना से सुशीला देवी की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि कुसुमा देवी की कमर पर गंभीर चोट लगी है। घायल महिला को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है। महिला संगठन बछेर की अध्यक्ष नंदा देवी ने शासन प्रशासन से इस घटना को संज्ञान लेते हुए परिजनों को मुआवजा प्रदान किये जाने की मांग की है। इस घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया है।