Home उत्तराखंड नीती घाटी को जोड़ने वाला मार्ग काली मंदिर के पास चट्टान टूटने...

नीती घाटी को जोड़ने वाला मार्ग काली मंदिर के पास चट्टान टूटने से हुवा अवरुद्ध

2
0

चमोली: नीती घाटी में मलारी रोड पर काली मंदिर के पास, कोषा के सामने चट्टान से भारी बोल्डर गिरने के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई है। इस घटना के चलते क्षेत्र में यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है और वाहनों की आवाजाही रुक गई है।
स्थानीय प्रशासन के अनुसार, मार्ग को खोलने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है और सड़क को शाम 6 बजे तक सुचारु करने की संभावना जताई गई है। मौके पर मशीनें और कर्मचारी तैनात किए गए हैं, जो मलबा हटाने में जुटे हुए हैं।
यह सड़क सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाली एकमात्र महत्वपूर्ण सड़क है, जिससे नीती घाटी के आधा दर्जन से अधिक गांव सीधे जुड़े हुए हैं। सड़क बंद होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और मार्ग को जल्द से जल्द खोलने के प्रयास जारी हैं।