Home राजनीति भारतीय युवा मोर्चा की परिचय बैठक आयोजित

भारतीय युवा मोर्चा की परिचय बैठक आयोजित

41
0

भारतीय जनता पार्टी के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा चमोली की परिचय बैठक आज जिला कार्यालय गोपेश्वर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, युवाओं को पार्टी की रीति-नीति से जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, युवा मोर्चा जिला प्रभारी एवं जिला महामंत्री विनोद कनवासी, जिला महामंत्री अरुण मैठानी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज गैरी तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज रावत सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित और संगठन की विचारधारा को सर्वोपरि मानकर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही पार्टी को और अधिक मजबूती मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और संगठन की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए युवाओं से अनुशासन, समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश और समाज के विकास की सबसे बड़ी ताकत है और भाजपा युवाओं को नेतृत्व के अवसर देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज गैरी ने कहा कि युवा मोर्चा चमोली जिले में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की मजबूती और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित युवा कार्यकर्ताओं ने भी संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए आगामी अभियानों और कार्यक्रमों में पूरी सक्रियता से भागीदारी निभाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।