अनिल बलूनी आज जनपद चमोली दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिला मुख्यालय गोपेश्वर में आयोजित दिशा (DISHA) समिति की बैठक में भाग लेते हुए अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की।बैठक में सांसद ने जनपद चमोली के सर्वांगीण विकास, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति, बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान और सीमांत क्षेत्रों में संचालित वाइब्रेंट विलेज योजना की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
सांसद अनिल बलूनी ने सख्त लहजे में कहा कि जनहित में चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी पूरे सिस्टम की है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सीमांत गांवों के विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी अधिकारियों से मांगी। बैठक के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद से मुलाकात कर स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। वहीं, आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की।
हालांकि दिशा की बैठक मे भाजपा समर्थित 2 बिधायक तीन ब्लॉक प्रमुख, नगरपालिका अध्य्क्ष बैठक मे नहीं गए
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








