Home उत्तराखंड फीस बढ़ोत्तरी से नारज बी एड छात्रों ने विश्व विद्यालय का किया...

फीस बढ़ोत्तरी से नारज बी एड छात्रों ने विश्व विद्यालय का किया विरोध

13
0

चमोली :राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में अध्ययनरत बीएड छात्र-छात्राओं ने फीस वृद्धि के विरोध में विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्राचार्य कक्ष में धरना प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय द्वारा जारी नए आदेश में बीएड छात्र-छात्राओं की सेमेस्टर फीस लगभग 3000 रुपये निर्धारित की गई है। छात्रों का कहना है कि पूर्व वर्षों में आठ सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित होती थीं, जबकि वर्तमान में केवल चार पेपर कराए जा रहे हैं, इसके बावजूद फीस में अधिक वृद्धि की गई है।

छात्र-छात्राओं ने फीस को कम किए जाने की मांग उठाते हुए कहा कि बढ़ी हुई फीस आर्थिक रूप से बोझ बढ़ाने वाली है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही फीस में संशोधन नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

छात्रों ने बताया कि श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय परिसर गोपेश्वर के सत्र 2025-27 के बी० एड० प्रथम सेमेस्टर के प्रशिक्षणार्थी हैं। विगत वर्षों तक बी० एड० पाठ्यक्रम वार्षिक प्रणाली के अंतर्गत संचालित होता था, जिसमें परीक्षा शुल्क ₹2,760 निर्धारित था। जो वर्तमान सत्र 2025-27 से बी० एड० पाठ्यक्रम को सेमेस्टर प्रणाली में परिवर्तित कर दिया गया है और प्रथम सेमेस्टर हेतु विश्ववि‌द्यालय द्वारा परीक्षा शुल्क ₹2960 निर्धारित किया गया है। जबकि इसके विपरीत हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्ववि‌द्यालय में बी० एड० परीक्षा शुल्क मात्र ₹1700 है। इसी प्रकार श्री देव सुमन विश्वविद्यालय में अन्य पाठ्यक्रमों जैसे बी०ए० बी० एससी०, एम० ए० एवं एम० एससी० में प्रवेश शुल्क परीक्षा शुल्क ₹900 से ₹1100 है। नियमानुसार परीक्षा शुल्क हमेशा प्रवेश शुल्क का 25% या 30% होता है। किंतु हमारा परीक्षा शुल्क न केवल पूर्व निर्धारित शुल्क से अधिक है, बल्कि हमारे प्रवेश शुल्क के भी लगभग बराबर है। शिक्षा का मूल उ‌द्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को समान अवसर उपलब्ध कराना है। यदि परीक्षा शुल्क अत्यधिक होगा, तो अनेक प्रशिक्षणार्थियों को आर्थिक कठिनाइयों के कारण परीक्षा में सम्मिलित होने में बाधा उत्पन्न होगी।

इस संबंध में प्रभारी प्राचार्य डॉ. अमित जायसवाल ने बताया कि छात्रों की समस्या से संबंधित ज्ञापन विश्वविद्यालय को भेज दिया गया है तथा आंदोलन की जानकारी भी विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचा दी गई है। उन्होंने छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील करते हुए कहा कि महाविद्यालय प्रशासन छात्रों की समस्याओं को विश्वविद्यालय स्तर पर मजबूती से रखने का प्रयास कर रहा है।