Home ब्रेकिंग न्यूज़ बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गया ट्रक, बड़ा हादसा टला

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गया ट्रक, बड़ा हादसा टला

44
0

चमोली :बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिहारी के पास एक मालवाहक वाहन UK11CA 2141अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में वाहन चालक को हल्की चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार मालवाहक वाहन चमोली की ओर आ रहा था। इसी दौरान वाहन अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क पर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इन दिनों चारधाम यात्रा के चलते राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। ऐसे में यदि हादसे के समय आसपास अन्य वाहन मौजूद होते तो बड़ा दुर्घटना हो सकती थी।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन पहुंचा। पुलिस द्वारा स्थिति का जायजा लेते हुए यातायात को सामान्य करने और आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।