Home उत्तराखंड काली चट्टान में जान जोखिम में डालकर ज रहे है राहगीरी

काली चट्टान में जान जोखिम में डालकर ज रहे है राहगीरी

12
0

चमोली : निजमुला घाटी को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली एकमात्र मुख्य सड़क ‘काली चट्टान’ के पास एक बार फिर से दरकनी शुरू हो गई है। सड़क का एक बड़ा हिस्सा भरभरा कर नीचे गिरने के कगार पर है, जिससे पूरी घाटी में दहशत का माहौल है। स्थिति इतनी संवेदनशील हो चुकी है कि स्थानीय लोग और राहगीर हर दिन अपनी जान हथेली पर रखकर इस मार्ग से गुजरने को मजबूर हैं।
​ यह सड़क इस पूरी निजमुला घाटी की लाइफलाइन है। बावजूद, काली चट्टान के पास लगातार हो रहे भूधंसाव और सड़क के टूटने पर कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा है। डेंजर जोन बन चुके इस हिस्से पर सफर करना किसी खतरे से खाली नहीं है, खासकर स्कूली बच्चों, मरीजों और बुजुर्गों के लिए यह मार्ग मुसीबत का सबब बना हुआ है।
​घाटी के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शासन प्रशासन से इस मामले पर तत्काल कड़ा संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सड़क की सुध नहीं ली गई और इसका स्थायी ट्रीटमेंट नहीं किया गया, तो यहां कभी भी कोई बड़ी और अप्रिय घटना घट सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।