Home उत्तराखंड रेड अलर्ट के चलते चारधाम यात्रा 27 सितंबर तक स्थगित

रेड अलर्ट के चलते चारधाम यात्रा 27 सितंबर तक स्थगित

38
0

ऋषिकेश। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी रेड अलर्ट और खराब मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए चारधाम यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर चारधाम यात्रा 26 सितंबर की दोपहर से 27 सितंबर 2026 तक स्थगित रहेगी।
चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन, चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश की ओर से इस संबंध में गढ़वाल मंडल के सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त सूचना और उत्तराखंड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में रेड अलर्ट की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
आदेश में देश-विदेश से चारधाम दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा स्थगित रखने की बात कही गई है। साथ ही सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
मौसम सामान्य होने के बाद चारधाम यात्रा दोबारा शुरू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।