चमोली: हेलीकॉप्टर समन्वय में देरी से गंभीर घायल महिला की बढ़ी मुश्किलें, घंटों इंतजार के बाद फिर अस्पताल लौटाना पड़ा
चमोली में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और आपातकालीन समन्वय पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बुधवार को विकासखंड दशोली के जैसाल गांव निवासी रीना देवी गंभीर रूप से घायल होने के बाद समय पर एयर एंबुलेंस सुविधा नहीं मिलने से घंटों तक परेशान रहीं।
जानकारी के अनुसार रीना देवी घर के पास गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। सुबह करीब 9:30 बजे उन्हें जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सिर में गंभीर चोट को देखते हुए उन्हें उच्च केंद्र रेफर करने की सलाह दी। डॉक्टरों ने मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल टीम की निगरानी में रेफर किए जाने की आवश्यकता बताई।
परिजन बेहतर उपचार की उम्मीद में घायल महिला को गोपेश्वर पुलिस मैदान ले गए, जहां हेलीकॉप्टर के माध्यम से हायर सेंटर भेजने की तैयारी की गई। लेकिन आरोप है कि आपदा प्रबंधन और संबंधित विभागों के बीच समन्वय की कमी के चलते हेलीकॉप्टर समय पर नहीं पहुंच सका। इस दौरान गंभीर रूप से घायल महिला करीब एक घंटे तक 108 एंबुलेंस में ही पड़ी रही और परिजनों की चिंता बढ़ती गई।
परिजनों का आरोप है कि हेलीकॉप्टर की उपलब्धता और आगमन को लेकर उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी भी मौके पर मौजूद रहे और प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार संपर्क में रहे, लेकिन इसके बावजूद हेलीकॉप्टर नहीं पहुंच पाया।
करीब एक घंटे तक इंतजार के बाद घायल महिला को वापस जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका सिटी स्कैन कराया गया। चिकित्सकों ने महिला की स्थिति गंभीर बताई है। घटना के बाद जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं और एयर रेस्क्यू व्यवस्था की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। परिजन और स्थानीय लोग पूरे मामले की जांच तथा जिम्मेदार अधिकारियों से जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं।
1बजे हायर सेंटर रेफर किया गया गौचर तक एम्बुलेंस से भेजा गया, जहां से हेलीकाप्टर से हायर सेंटर भेजा गया.
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








