Home उत्तराखंड हरिद्वार से भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

हरिद्वार से भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

2
0

हरिद्वार। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को देहरादून पुलिस ने हरिद्वार के बुग्गावाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, उन पर अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कथित रूप से भ्रामक और आधारहीन दावे करने का आरोप है।
बताया जा रहा है कि सुरेश राठौर ने सार्वजनिक रूप से अंकिता भंडारी प्रकरण में कुछ हाई प्रोफाइल लोगों के शामिल होने का दावा किया था, लेकिन जांच के दौरान इस संबंध में कोई ठोस साक्ष्य या रिकॉर्ड सामने नहीं आया। मामले को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव Dushyant Gautam भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं।पुलिस ने शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक को हिरासत में लिया। उन्हें आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए देहरादून ले जाया गया है।