उत्तरकाशी :जनपद भ्रमण के दौरान माननीय कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक ने जिला मुख्यालय स्थित स्मार्ट कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर संचालित आधुनिक निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर अधिकारियों ने उन्हें कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी नेटवर्क, रियल टाइम मॉनिटरिंग प्रणाली तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था के संबंध में अवगत कराया। मा. मंत्री ने विभिन्न स्थानों की निगरानी संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन में तकनीक के प्रभावी उपयोग की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्मार्ट निगरानी प्रणाली का और अधिक प्रभावी ढंग से संचालन सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान,जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान,जिलाध्यक्ष भाजपा नागेन्द्र चौहान, दर्जाधारी राज्यमंत्री प्रताप पंवार,प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. स्वराज विद्वान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








